भागदौड़ भरी जिंदगी, लंबे समय तक बैठे रहना, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी आज मोटापे की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। शरीर के कई हिस्सों में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है, जिनमें हिप्स और जांघों का क्षेत्र भी शामिल है।
हिप्स के आसपास जमा फैट न केवल शरीर के आकार को प्रभावित करता है, बल्कि कई लोगों के लिए आत्मविश्वास की भी वजह बन सकता है। नियमित योगाभ्यास और संतुलित आहार के जरिए इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
हिप्स फैट कम करने में मददगार योगासन
1. वीरभद्रासन (Warrior Pose)
वीरभद्रासन शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने वाला प्रभावी योगासन है। यह जांघों, कूल्हों और पैरों की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे अतिरिक्त फैट कम करने में मदद मिल सकती है। नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन और स्टैमिना भी बेहतर होता है।
2. मलासन (Garland Pose)
मलासन कूल्हों, जांघों और पेल्विक क्षेत्र में गहरा खिंचाव पैदा करता है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाने के साथ-साथ पैरों की मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास हिप्स और जांघों के आसपास की चर्बी घटाने में सहायक हो सकता है।
3. ब्रिज पोज (सेतु बंधासन)
ब्रिज पोज हिप्स, ग्लूट्स और कोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाला एक प्रभावी आसन है। यह निचले शरीर को टोन करने में मदद करता है और पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान करता है। सही तकनीक से नियमित अभ्यास करने पर हिप्स क्षेत्र की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायता मिल सकती है। यदि आपको पीठ दर्द की समस्या है, तो किसी प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका अभ्यास करें।
ध्यान रखें: केवल योगासन करने से ही चर्बी कम नहीं होती। बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है।
Comments are closed.