इंटीमेट सीन्स को लेकर कभी पीछे नहीं हटीं 80s की ये लेडी सुपरस्टार, 180 फिल्मों में कर चुकी हैं काम
फिल्मी दुनिया का दौर अब पूरी तरह बदल चुका है। आज फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर किसिंग और इंटीमेट सीन आम हो गए हैं। हालांकि, आधुनिक दौर में भी हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियाँ ऐसे दृश्यों से दूरी बनाए रखती हैं।
लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि 80 के दशक में एक ऐसी बॉलीवुड अदाकारा भी रही हैं, जो बड़े पर्दे पर बोल्ड और इंटीमेट सीन्स देने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाती थीं। यह अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि दिग्गज एक्ट्रेस रेखा हैं।
रेखा ने 60 के दशक में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अभिनय की शुरुआत की थी और अपने पाँच दशक से ज्यादा लंबे करियर में 180 से अधिक फिल्मों में काम किया। इनमें कुछ ऐसी फिल्में भी रहीं, जिनमें उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज़ से खूब सुर्खियाँ बटोरीं।
फेसबुक पेज द बॉलीवुड रेडियो के अनुसार, अभिनेता शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू में रेखा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था। शेखर सुमन ने 1984 में आई फिल्म ‘उत्सव’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें रेखा के साथ उनके कई इंटीमेट सीन थे।
शेखर सुमन ने कहा था कि रेखा बेहद प्रोफेशनल अभिनेत्री हैं और अपने काम को लेकर पूरी तरह समर्पित रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रेखा कभी भी इंटीमेट सीन देने से इनकार नहीं करती थीं और ऐसे दृश्यों को लेकर बिल्कुल भी नर्वस नहीं होती थीं।
रेखा ने सिर्फ शेखर सुमन ही नहीं, बल्कि ओम पुरी के साथ फिल्म ‘आस्था’ (1997) में भी बोल्ड अवतार दिखाया था। वहीं अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ का चर्चित गाना इन द नाइट्स भी उनके करियर के सबसे चर्चित बोल्ड पलों में शामिल रहा।
Comments are closed.