CBI छापेमारी: अनिल अंबानी के घर पर बैंक फ्रॉड मामले में FIR दर्ज, नुकसान ₹2000 करोड़

9

शनिवार सुबह 7 बजे से सीबीआई की टीम ने आरकॉम और अनिल अंबानी के घर सहित कंपनी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बैंक धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में की जा रही है।

अनिल अंबानी के खिलाफ एफआईआर

जानकारी के अनुसार, अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ घर में मौजूद हैं। उनके खिलाफ बैंक से जुड़े धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

बैंक धोखाधड़ी का मामला

सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ कथित बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कथित तौर पर इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसी मामले की जांच के तहत सीबीआई की टीम कई ठिकानों पर तलाशी ले रही है।

ED ने भी तलब किया था अनिल अंबानी को

1 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की जांच के सिलसिले में अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए तलब किया था।

Comments are closed.