दिल्ली में सजा ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट’ मैगज़ीन सीज़न 5 का ग्रैंड फिनाले, चुने गए मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025

ग्लैमर, फैशन और वूमेन एम्पावरमेंट का संगम बना सीजन 5 | विदेशी राजदूतों, सेलेब्रिटीज़ और समाजसेवियों की रही शानदार मौजूदगी

7

राजधानी दिल्ली के छतरपुर स्थित द एग्जीक्यूटिव क्लब रिज़ॉर्ट में ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगज़ीन’ सीज़न 5 का ग्रैंड फिनाले शानदार अंदाज़ में आयोजित किया गया। ग्लैमर और फैशन से सजे इस मेगा इवेंट में मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025 के विजेताओं का चयन किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों, विदेशी राजदूतों और डिप्लोमैट्स की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ब्यूटी क्वीन भारती तनेजा, लेफ्टिनेंट डॉ. रीटा गंगवानी, डॉ. निशि सिंह (नाद फाउंडेशन), डॉ. संजीव देव मलिक, वायरल गर्ल सोनिया गुप्ता, डॉ. विक्टोरिया पार्ले, डॉ. परिन सोमानी, नीलेश्वरी बसक और मीता घोष जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य मेंटॉर जेमस्टोन यूनिवर्स के फाउंडर श्री गुरुजी अर्णव रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रेरणादायक संदेश और आशीर्वाद प्रदान किया।

फिनाले के दौरान शानदार डांस परफॉर्मेंसेज़ ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, इंडो-ब्रिटिश फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन पर आधारित एक विशेष टॉक शो में भारत और ब्रिटेन की प्रेरणादायक महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर अपने अनुभव और सफलता की कहानियां साझा कीं।

जूरी पैनल में डॉ. संजीव देव मलिक, डॉ. विक्टोरिया पार्ले, डॉ. परिन सोमानी, नीलेश्वरी बसक और मीता घोष शामिल थे, जिन्होंने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों की प्रतिभा और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम की डायरेक्टर प्रीति पूजा ने मंच से सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। फैशन रैंपवॉक को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

पहले राउंड में प्रतिभागियों ने ट्रेडिशनल ड्रेसेज़ में अपनी शालीनता दिखाई, जबकि दूसरे राउंड में कैज़ुअल लुक के साथ आत्मविश्वास और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया।

भव्य आयोजन, ऊर्जावान माहौल और यादगार प्रस्तुतियों के साथ ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगज़ीन’ सीज़न 5 ने एक बार फिर फैशन और सौंदर्य जगत में अपनी विशेष पहचान स्थापित की।

Comments are closed.