20 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष, जानिए किस तिथि पर आएगा कौन सा श्राद्ध

0 128

हिंदू धर्म में श्राद्ध पर्व का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से आश्विन मास की अमावस्या यानी 16 दिनों तक मनाया जाता है।

पितरों की आत्मा की शांति के लिए भाद्रपद शुक्लपक्ष की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान गाय, कुत्तों और कौवों को भोजन खिलाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-शांति और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

कब से शुरू हो रहे पितृ पक्ष-

इस साल पितृ पक्ष 20 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं और यह 6 अक्टूबर को अमावस्या तिथि पर समाप्त होंगे।

पितृ पक्ष का महत्व-

ब्रह्म पुराण के अनुसार, पितृ पक्ष में विधि विधान से तर्पण करने से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। यह भी कहा जाता है कि पितृ पक्ष में जो भी अर्पण किया जाता है वह पितरों को मिलता है। पितृ अपना भाग पाकर तृप्त होते हैं और प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। जो लोग श्राद्ध नहीं करते उनके पितरों को मुक्ति नहीं मिलती और फिर पितृ दोष लगता है। पितृ दोष से मुक्ति के लिए पितरों को श्राद्ध या पूजा करना आवश्यक है।

पितृ पक्ष 2021 की श्राद्ध की तिथियां

पहले दिन: पूर्णिमा श्राद्ध: 20 सितंबर (सोमवार) 2021

दूसरे दिन: प्रतिपदा श्राद्ध: 21 सितंबर (मंगलवार) 2021

तीसरे दिन: द्वितीय श्राद्ध: 22 सितंबर (बुधवार) 2021

चौथा दिन: तृतीया श्राद्ध: 23 सितंबर (गुरूवार) 2021

पांचवां दिन: चतुर्थी श्राद्ध: 24 सितंबर (शुक्रवार) 2021

महाभरणी श्राद्ध: 24 सितंबर (शुक्रवार) 2021

छठा दिन: पंचमी श्राद्ध: 25 सितंबर (शनिवार) 2021

सातवां दिन: षष्ठी श्राद्ध: 27 सितंबर (सोमवार) 2021

आठवां दिन: सप्तमी श्राद्ध: 28 सितंबर (मंगलवार) 2021

नौवा दिन: अष्टमी श्राद्ध: 29 सितंबर (बुधवार) 2021

दसवां दिन: नवमी श्राद्ध (मातृनवमी): 30 सितंबर (गुरूवार) 2021

ग्यारहवां दिन: दशमी श्राद्ध: 01 अक्टूबर (शुक्रवार) 2021

बारहवां दिन: एकादशी श्राद्ध: 02 अक्टूबर (शनिवार) 2021

तेरहवां दिन: द्वादशी श्राद्ध, संन्यासी, यति, वैष्णवजनों का श्राद्ध: 03 अक्टूबर 2021

चौदहवां दिन: त्रयोदशी श्राद्ध: 04 अक्टूबर (रविवार) 2021

पंद्रहवां दिन: चतुर्दशी श्राद्ध: 05 अक्टूबर (सोमवार) 2021

सोलहवां दिन: अमावस्या श्राद्ध, अज्ञात तिथि पितृ श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या समापन- 06 अक्टूबर (मंगलवार) 2021

Leave A Reply