काले होंठों को नेचुरली गुलाबी बनाएगा शहद का ये आसान नुस्खा, लिप बाम की नहीं पड़ेगी जरूरत

2

गर्मी और धूप की वजह से होंठों का काला और रूखा होना आम बात है। अनहेल्दी डाइट, डिहाइड्रेशन, ज्यादा चाय-कॉफी, स्मोकिंग और बार-बार होंठों को लिक करने जैसी आदतें भी लिप्स को डार्क बना देती हैं। अगर आप होंठों को नेचुरली गुलाबी और मुलायम बनाना चाहती हैं, तो ये दो आसान घरेलू नुस्खे काफी मददगार हो सकते हैं।

लिप स्क्रब से हटाएं डेड स्किन

सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 2 चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस मिश्रण से 1-2 मिनट तक होंठों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे डेड स्किन हटेगी और होंठ धीरे-धीरे साफ व गुलाबी नजर आने लगेंगे।

लिप स्क्रब के फायदे

  • डेड सेल्स हटाने में मदद
  • होंठों को मुलायम और स्मूद बनाना
  • ड्रायनेस कम करना
  • होंठों को नेचुरल ग्लो देना

बेहतर रिजल्ट के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल एक दिन छोड़कर करें।

लिप स्लीपिंग मास्क से पाएं सॉफ्ट और पिंक लिप्स

रात में लगाने के लिए एक स्लीपिंग मास्क तैयार करें। इसके लिए 1/2 चम्मच चुकंदर का रस, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच देसी घी मिलाएं। इस मिश्रण को सोने से पहले होंठों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें, जब तक यह अच्छी तरह एब्सॉर्ब न हो जाए।

लिप स्लीपिंग मास्क के फायदे

  • होंठों की रंगत निखारने में मदद
  • डार्क लिप्स को हल्का करना
  • होंठों को हाइड्रेट और हेल्दी रखना
  • फटे होंठों और दरारों को ठीक करने में सहायक

नियमित इस्तेमाल से होंठ गुलाब की पंखुड़ियों जैसे नरम और गुलाबी दिखने लगते हैं।

Comments are closed.