आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

6

दिग्गज गायिका Asha Bhosle अब हमारे बीच नहीं रहीं। 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान “आशा भोसले अमर रहें” के नारे गूंजते रहे।

उन्हें तिरंगे में लपेटकर श्रद्धांजलि दी गई और सरकारी सलामी भी दी गई। इस भावुक मौके पर गायक Shaan और Anup Jalota ने गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी।

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह चेस्ट इंफेक्शन से जूझ रही थीं, लेकिन बाद में मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। उनके जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम दर्शन के लिए Aamir Khan और Vicky Kaushal समेत कई सितारे शिवाजी पार्क पहुंचे।

उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित निवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया था, जहां Ranveer Singh, Tabu, Rakesh Roshan, Jackie Shroff, Helen, Udit Narayan, Sachin Tendulkar, Mohammed Siraj, Anuradha Paudwal और Riteish Deshmukh सहित कई हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान उनकी पोती जनाई भोसले बेहद भावुक नजर आईं, जिन्हें सेलेब्स ने ढांढस बंधाया।

8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही गायन शुरू कर दिया था। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। उनके मशहूर गीतों में “पिया तू अब तो आजा”, “दम मारो दम”, “ये मेरा दिल”, “चुरा लिया है तुमने” और “इन आंखों की मस्ती” जैसे कई सदाबहार गाने शामिल हैं, जो आज भी लोगों की जुबां पर हैं।

Comments are closed.