Independence Day 2025: लाल किला से पीएम मोदी का ट्रंप को संदेश – किसानों के साथ मरते दम तक
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नई योजनाओं का ऐलान किया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को अब गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ वैश्विक बाजार में अपनी क्षमता साबित करनी होगी और उत्पादन लागत कम करनी होगी।
ट्रंप के टैरिफ फैसले के बाद भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने संदेश दिया कि “भारत को रोका नहीं जा सकता, यह इतिहास रचने का समय है।”
किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार किसान विरोधी किसी भी नीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, “हम किसानों के लिए दीवार बनकर खड़े रहेंगे। मैं अपने किसानों को नहीं छोड़ूंगा। वे हमारी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं और भारत को कई वस्तुओं का शीर्ष उत्पादक बनाया है।”
Comments are closed.