क्यों सेहत के लिए खास है शहद में डूबा लहसुन? जानिए सही तरीका और फायदे

4

प्रकृति ने हमें हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई अनमोल चीजें दी हैं, जिनमें शहद और लहसुन बेहद खास हैं। खासकर सर्दियों में, जब खांसी-जुकाम, गले की खराश और ड्राय स्किन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, तब ये दोनों चीजें किसी वरदान से कम नहीं होतीं।

दरअसल, मौसम बदलने पर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे शरीर जल्दी बीमार पड़ता है। ऐसे में शहद और लहसुन दोनों ही नेचुरल एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन बैक्टीरिया, वायरस और फंगस से लड़ने में मदद करता है, वहीं शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन से बचाते हैं और घाव भरने में सहायक होते हैं। जब इन्हें साथ लिया जाता है, तो इनके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

सर्दियों में लहसुन क्यों फायदेमंद है?

लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। साथ ही, यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, खून के थक्के बनने से रोकने और गंभीर बीमारियों के जोखिम को घटाने में भी मददगार माना जाता है।

लहसुन और शहद साथ खाने के फायदे

दोनों को मिलाकर खाने से:

  • इम्युनिटी मजबूत होती है
  • सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है
  • पाचन बेहतर होता है
  • दिल की सेहत को फायदा मिलता है

कैसे करें सेवन?

  • रात में 1–2 लहसुन की कलियां छीलकर हल्का कूट लें
  • इसे 1 चम्मच शुद्ध शहद में मिलाकर कांच के जार में रख दें
  • सुबह खाली पेट इसे खाएं, चाहें तो गुनगुने पानी के साथ लें
  • कम से कम 1 महीने तक नियमित सेवन करें

यह तरीका क्यों असरदार है?

  • रातभर भिगोने से लहसुन की तीखापन कम हो जाता है
  • शहद स्वाद को बेहतर बनाता है
  • खाली पेट सेवन से शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करता है

जरूरी सावधानियां

  • हमेशा शुद्ध शहद का ही इस्तेमाल करें
  • अगर आपको लहसुन या शहद से एलर्जी है तो इसका सेवन न करें
  • किसी गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें

नियमित रूप से सही तरीके से सेवन करने पर यह साधारण-सा घरेलू नुस्खा आपकी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Comments are closed.